Dehradun

देहरादून में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड देहरादून ।

बार एसोसिएशन सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि देहरादून बार में 5000 से अधिक वकील पंजीकृत हैं,जबकि स्टाम्प वेंडर, टाइपिस्ट और मुंशी मिलाकर करीब 5000 अतिरिक्त लोग कोर्ट परिसर में काम कर रहे हैं।

इनके लिए न्याय विभाग की ओर से महज़ पांच बीघा भूमि लीज पर दी गई है, जो कि कुल 10 हजार लोगों के हिसाब से बेहद कम है। ऐसे में अधिवक्ताओं का कहना है कि हरिद्वार रोड स्थित पुराना जिला जज कोर्ट परिसर चैंबर निर्माण के लिए सबसे सही जगह है।

अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा चैंबर निर्माण एवं सिविल कैंपस पुराना जिला जज न्यायालय परिसर हरिद्वार रोड पर रेन बसेरा बनाए जाने के विरोध में आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को 2 घटे का हरिद्वार रोड पर धरना प्रदर्शन किया गया।

जो कि दिनांक 12 नवंबर 2025 को भी जारी रहेगा इस धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए जिसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, सचिव राजवीर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड बारकउंसलिंग के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बार कउंसलिंग सदस्य एम एम लांबा, चंद्रशेखर तवारी, रंजन सोलंकी, अनिलपडित, एवं सुरेंद्र पुंडीर, प्रेमचंद शर्मा, आर एस राघव, एवं वरिष्ठ सदस्य गण सहित बार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *