Dehradun

अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा

Spread the love

*कोतवाली डोईवाला*

*डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत पेयजल संस्थान मे हुई चोरी की घटना का 06 घन्टे की अल्पावधि मे दून पुलिस ने किया सफल अनावरण*

*चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तो के कब्ज़े से पेयजल संस्थान से चोरी की गयी तार व अन्य सामग्री हुई बरामद*

*घटना मे प्रुयुक्त अभियुक्तो की स्कूटी को किया सीज*

*घटना का विवरण*

कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 09.09.2026 को वादी श्री राम कुमार यादव (कनिष्ठ अभियन्ता) उत्तराखण्ड जल संस्थान रानीपोखरी, देहरादून द्वारा तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा रेशम माजरी पेयजना योजना के अन्तर्गत अम्बेडकर पार्क स्थित पम्प हाउस तथा नलकूप से सम्बन्धित सामग्री स्टार्टर पैनल, सर्वो वोल्टेज स्टेबलाईजर तथा केबल चोरी कर लिये गये तथा सर्वो वोल्टेज स्टेबलाईजर को क्षतिग्रस्त किया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-304/2026 धारा-305ई/324(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 09.10.2026 को बाल कुआंरी चौक के पास लालतप्पड, डोईवाला के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 01- रणजीत कुमार पुत्र लालो भगत तथा 02-राजा पुत्र नन्दकिशोर को पम्प हाउस तथा नलकूप से सम्बन्धित सामग्री स्टार्टर पैनल, सर्वो वोल्टेज स्टेबलाईजर तथा केबल आदि बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। उक्त चोरी की घटना मे प्रय़ुक्त स्कूटी सं0- UK07AR4272 को सीज़ किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । अभियुक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
01- रणजीत कुमार पुत्र लालो भगत पता ग्राम व थाना सिमडी जिला दरभंगा बिहार हाल पता लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी के पास कवाली रोड देहरादून उम्र 20 वर्ष
02- राजा पुत्र नन्दकिशोर पता ग्राम फुलतुआ थाना सिमड़ी जिला दरभंगा बिहार हाल पता गोविंद घर आजाद कालोनी बिंदाल थाना कैंट जिला देहरादून उम्र 19 वर्ष

*बरामदगी*
1- पम्प हाउस तथा नलकूप से सम्बन्धित सामग्री स्टार्टर पैनल, सर्वो वोल्टेज स्टेबलाईजर तथा केबल आदि
2- स्कूटी संख्या UK07AR4272
(अनुमानित कीमत करीब 150000/-)

*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 आदित्य सैनी –चौकी प्रभारी लालतप्पड
02- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
03- हे0का0 देवेन्द्र सिंह नेगी
04- हे0का0 विनोद कुमार
05- हे0का0 राजीव कुमार
06- का0 रविन्द्र टम्टा
07- का0 रविन्द्रपाल
08- का0 हरीश उप्रेती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *