रायपुर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ योग दिवस कार्यक्रम आयोजित
देहरादून । दिनांक 21 जून, 2026 को 12वें अर्न्तष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन बडे हर्षोउल्लास के साथ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून मे किया गया।

मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य खेल परिषद द्वारा अर्न्तष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भकिया गया, इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश ममंगाई, उपप्रधानाचार्य, मीना सिंह, खेल प्रभारी, प्रदीप कुमार कौशल, समस्त शिक्षक, प्रशिक्षक, कार्यालय स्टॉफ एवं समस्त छात्र खिलाडी उपस्थित रहे। कुलदीप बुटोला द्वारा समस्त छात्रों को अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ उनके भविष्य में खेल की उचाईयों तक पहुचनें हेतु योग पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।

