देहरादून

सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*थाना सेलाकुई*

*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त सेलाकुई का है हिस्ट्रीशीटर, अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों के पंजीकृत हैं लगभग 01 दर्जन अभियोग*

देहरादून । दिनांक 03/06/2026 को वादी श्री शशी पठानिया पुत्र श्री सुभाष चन्द्र निवासी जमनपुर सेलाकुई देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के अंदर से रसोई से 01 इण्डेन कम्पनी का गैस सिलेण्डर तथा 01 इलैक्ट्रिक इण्डेक्शन चुल्हा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 71/2026 धारा – 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक – 03/06/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सेलाकुई स्थित इन्टास कम्पनी के पास से डिक्सन ग्राउण्ड से एक अभियुक्त जब्बार को घटना में चोरी किये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये माल को बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त थाना सेलाकुई का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के 11 अभियोग पंजीकृत हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

जब्बार पुत्र अब्दुल समद निवासी बीहाईव कालेज मस्जिद के पास जमनपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र- 42 वर्ष

*बरामदगी :-*

01 सिलेण्डर इण्डेन (भरा हुआ)
01 इलैक्ट्रिक इण्डेक्शन चुल्हा

*आपराधिक इतिहास :-*

1- मु0अ0सं0-14/14 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर
2- मु0अ0सं0-244/14 धारा 2/3 गुण्डा एक्ट, थाना सहसपुर
3- मु0अ0सं0-35/15 धारा 4/25 आर्म एक्ट, थाना सहसपुर
4- मु0अ0सं0-23/16 धारा 379/411 भादवि, थाना विकासनगर
5- मु0अ0सं0-36/16 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर
6- मु0अ0सं0-254/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेलाकुई
7- मु0अ0सं0-31/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेलाकुई
8- मु0अ0सं0-52/18 धारा 380/411 भादवि, थाना पटेलनगर
9- मु0अ0सं0-20/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर
10-मु0अ0सं0-88/14 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर
11-मु0अ0सं0-71/26 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना सेलाकुई

*पुलिस टीम :-*

1- अ0उ0नि0 उम्मेद असवाल
2- का0 सोहन
3- का0 सुधीर कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *