उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

5 वर्षीय बालक के साथ क्रूरता पर डॉ. गीता खन्ना ने लिया संज्ञान 

Spread the love

देहरादून । मानवता को शर्मसार करने वाली घटना — उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग* की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना द्वारा दून अस्पताल के PICU वार्ड में भर्ती 5 वर्षीय मासूम बालक से मुलाकात की गई, जिसे निर्दयता से पीटा गया। वह हमारी सामाजिक संरचना पर भी एक गहरी चोट है।
इस हृदयविदारक घटना पर डॉ. खन्ना ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा,
जब मैं बच्चे से मिलने पहुंची, तो वहाँ मैकसन मालिक भी था और उसने बताया अभी हाल ही में माहिल्ला यहाँ आये थे
बच्चे के पिता द्वारा बताया गया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है, परंतु इस बात की जानकारी उसने छुपाई। पहले वह तीन महीने पूर्व आई थी, और उसके बाद अचानक उसके ससुर बीमार हो गए अपने ससुर के देहांत के कारण कुछ समय तक नहीं आई। घटना के कुछ दिन पहले ही वह वापस लौटी थी।

पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी महिला ने घटना से दो दिन पहले माँ से चाकू मांगा और बच्चे को बहुत प्यारा” बताया फिर कामरे में बंद करने के बाद उसे निशाना बनाया। उसके इस असामान्य व्यवहार की अनदेखी करना भी भरी पड़ा
> *”इस प्रकार के मामलों में यह देखने को मिल रहा है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग सत्यापन के अभाव में देवभूमि में बस जाते हैं और इस प्रकार की जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। मकान मालिकों द्वारा पुलिस सत्यापन न कराना एक गंभीर लापरवाही है।”*

उन्होंने प्रशासन और समाज से अपील की कि:

1. **बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर कमरा न दिया जाए।**
2. **उस व्यक्ति का पुराना आपराधिक या मानसिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से सत्यापित किया जाए।**
3. **इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों को सजग रहना होगा।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *