देहरादून

नाबालिग को दी जो गाड़ी, तो जेब पर पड़ेगी मार बड़ी भारी

Spread the love

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज कर किया 40 हज़ार रुपये का जुर्माना*

देहरादून । वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लाइब्रेरी चौक पर रॉयल इनफील्ड बुलेट संख्या यूपी11 BZ 9156 चौक से बहुत ज्यादा आवाज करते हुए और पटाखे फोड़ते हुए जा रही थी, को रोक कर चैक किया गया तो उक्त वाहन को सहारनपुर से आये एक 16 साल के युवक द्वारा चलाना ज्ञात हुआ। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन का चालान सुसंगत धाराओं में करते हुए कुल 40000/- ₹ का जुर्माना लगा कर वाहन को सीज किया गया तथा उक्त नाबालिग युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों का भी चालान कर फिल्म उतारी गई व सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

देहरादून पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

कोतवाली मसूरी द्वारा कुल किये गए 87 चालान का विवरण –

1 वाहन सीज – ड्रिंक एंड ड्राइव
6 – चालान ब्लैक फिल्म- -3000 रूपये नकद

सवारी वाहन के चालान – 3, संयोजन शुल्क ₹3000

1 वाहन सीज नाबालिग़ द्वारा वाहन चलाना

03 दो पहिया वाहन सीज़ – एमवी एक्ट

13 – चालान यातायात नियमों का उल्लंघन- संयोजन शुल्क ₹8000

76 चालान नो पार्किंग एवं अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *