उत्तराखंड

120 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Spread the love

SDRF ने विषम परिस्थितियों में चलाया रेस्क्यू अभियान

पौड़ी । आज दिनांक 11 मई 2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना सतपुली क्षेत्र अंतर्गत कोटद्वार रोड स्थित कुल्हाड़ बैण्ड के पास एक जेसीबी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सतपुली से ASI प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि जेसीबी अत्यंत गहरी एवं दुर्गम खाई में गिर गई थी, जिससे रेस्क्यू अभियान काफी जोखिमपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण हो गया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई तथा उसमें फँसे व्यक्ति तक पहुँचकर उसे बाहर निकाला।

दुर्भाग्यवश वाहन सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान बाबूराम शर्मा पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा, उम्र 57 वर्ष, निवासी काशीराम, कोटद्वार, उत्तराखण्ड के रूप में हुई।

SDRF टीम द्वारा अत्यंत सावधानी के साथ शव को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *