उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

देहरादून बजरंग दल संयोजक जय दुबे के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में सैकड़ों युवा हुए शामिल

Spread the love

देहरादून। हनुमान जयंती के अवसर पर देहरादून में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग शमिल हुए।

जय दुबे सयोजक बजरंग दल अलकनंदा प्रखंड देहरादून

जिसमे कि हजारों की संख्या में टू व्हीलर में सवार युवाओं ने जय श्री राम के नारों से समा बांधा एवम सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रख शोभा यात्रा में भाग लिया। यात्रा हिंदू नेशनल स्कूल से शुरू होकर , देहरादून पलटन बाजार से होते हुए हनुमान भक्त नाचते गाते हुऐ मुख्य बाजार से शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्री राम, जय हनुमानजी के नारों से देहरादून शहर गुंजायमान हो उठा।  बजरंग दल महानगर की ओर से गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान श्रीराम के जयघोष से द्रोण नगरी गुंज उठा। रास्ते पर पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रैली को सकुशल कराने को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस रही।

गुरुवार को हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज से दस फुट की हनुमान की सुंदर प्रतिमा के आगे हनुमान चालीसा के पाठ से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें महामंडलेश्वर कृष्णा गिरी ने धर्म ध्वजा को बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देकर रैली को आगे बढ़ाया। इस दौरान कृष्णा गिरी महामंडलेश्वर के उदबोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीराम के जयकारे के कारण माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा का 35 स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। जो देखते ही बन रहा था। जिसमें पुष्पवर्षा, पेय पदार्थ प्रसाद वितरण किया गया।

हिन्दू नेशनल से शोभायात्रा प्रारंभ होकर सहारनपुर रोड सहारनपुर चौक आढ़त बाजार प्रिंस चौक गांधी रोड तहसील चौक दर्शन लाल चौक पलटन बाजार हनुमान चौक झंडा बाजार कावली रोड होते हुए केशव रोड से हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज पर ही समाप्त हुआ।

पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस नजर आई। पुलिस उपमहानिरीक्षक दिलीप कुंवर शहर में निकलने वाली शोभा यात्रा पर ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि व कंट्रोल रूम में जाकर पल-पल की जायजा लेते रहे।

शोभा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड संयोजक जय दुबे, मनोज, अंकित, आलोक, विकास, कार्तिक मोर्य, जगमोहन मौर्य, राहुल, शुभम, प्रभात, आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *