उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सीबीसीआईडी ने ₹50,000 का ईनामी बदमाश को भेजा सलाखों के पीछे

Spread the love

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सीबीसीआईडी की बड़ी सफलता: धेनु ग्रुप धोखाधड़ी मामले का मुख्य अभियुक्त व ₹50,000 का ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी पहुँचा सलाखों के पीछे

उत्तराखण्ड पुलिस अपराध अनुसंधान शाखा (सीबीसीआईडी), सेक्टर देहरादून ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹50,000 के ईनामी फरार अभियुक्त देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को आगरा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, कानपुर स्थित ‘धेनु ग्रुप’ की विभिन्न कंपनियों का निदेशक है, जो पिछले 6 वर्षों से निवेशकों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर ₹50,000 का ईनाम घोषित किया गया था।

देहरादून । धनु ग्रुप के एक अन्य मुख्य आरोपी अनिल कुमार तिवारी को पूर्व में ही दिसम्बर 2025 में मुम्बई से गिरफ्तार किया जा चुका था। इसी क्रम में, दिनांक 06 मई 2026 को सीबीसीआईडी के निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ और कानपुर एसटीएफ के साथ चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान अभियुक्त देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को थाना डोकी, आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

धेनु एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़े सभी 06 नामजद आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अब पूर्ण कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनों सगे भाइयों (देवेन्द्र व अनिल तिवारी) के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के कानपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी और जालौन सहित विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *