उत्तराखंड

पत्रकारिता दिवस को लेकर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की बैठक हुई संपन्न

Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की एक अहम बैठक महासंघ के जिला संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेश रोहिला की अध्यक्षता में आज यहां परेड मैदान के नजदीक एक रेस्तरां में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट ने किया। जिला महामंत्री ने सर्वप्रथम सभी सदस्यों का बैठक में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने अनुरोध किया कि आगामी 30 मई को होने वाले राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए के लिए सभी सदस्यों को बढ़-चढ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजक कमेटी के सदस्य होंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि हम सबको एक परिवार की तरह पत्रकारिता दिवस को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास करना होगा।

बैठक में उपस्थित महासंघ के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से समर्थन किया।

बैठक में प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई, जिला सचिव सुश्री टीना वैश्य, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिराडी, पूर्व जिला महामंत्री राकेश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राजेश बहुगुणा, शिवनारायण सिंह, ओमीपाल, नवीन यादव, वीके शर्मा, जगमोहन मौर्य, हेमेंद्र मलिक एवं ओम नारायण वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *