कप्तान के निर्देशों पर दून पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी
ऑपरेशन प्रहार
अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम गांजा हुआ बरामद
देहरादून दिनांक – 29/04/2026 एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को मादक पदार्थ/शराब तस्करी में लिफ्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने के दिये गये है निर्देश,*
*कोतवाली डोईवाला*
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों/अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिफ्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28/04/26 को बाल कुआंरी चौक लालतप्पड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की आकस्मिक चैकिंग के दौरान अभियुक्त आनंद राज पुत्र प्रभु दयाल को 01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-134/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम/पता अभियुक्त*
आनन्द राज पुत्र प्रभु दयाल, निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून, उम्र 36 वर्ष
*पुलिस टीम*
01- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
02- हे0का0 राजीव कुमार
03- कानि0 सचिन सैनी
04- कानि0 सत्यवीर सिह
05- कानि0 विकास फोर
