देहरादून

दून पुलिस ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

आपरेशन प्रहार

कोतवाली डोईवाला

अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी

अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं चोरी तथा आपराधिक मामलोें के 05 अभियोग

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 27-04-2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से एक अभियुक्त मुकुल पुत्र धनपाल को 01 अवैध चाकू बरामद के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली *डोईवाला पर मु0अ0स0-133/ 2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व मे भी कोतवाली डोईवाला से चोरी सहित अन्य अपराधो मे जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
मुकुल पुत्र धनपाल निवासी चांदमारी निकट रेलवे स्टेशन कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-21 वर्ष

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त* *मुकुल*
01- मु0अ0सं0- 303/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
02- मु0अ0सं0- 020/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
03- मु0अ0स0- 167/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
04- मु0अ0स0- 133/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
05- मु0अ0स0- 219/2025 धारा 305ए/317(2) बीएनएस

*पुलिस टीम:*
01- हे0का0 सुधीर सैनी
02- कानि0 आशीष राठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *