डोईवाला पुलिस की नशा तस्करो पर कडी कार्यवाही
कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक 12.02.2026
शातिर स्मैक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
तस्कर के कब्जे से 06. 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
======================
मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे *श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून) द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुक्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को मादक पदार्थ की तस्करी/बिक्री करने वालो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे श्री प्रदीप कुमार राणा, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा प्रभावी कार्यवाही किये जाने के क्रम मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व कारोबार करने वाले असामाजिक तत्वो को चिन्हित कर मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पूर्व से कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित पुलिस टीम को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उपरोक्त अनुक्रम मे डोईवाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.03.2026 को पुराने सौंग नदी पुल के पास,डोईवाला पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान *अभियुक्त नाकी उर्फ सुन्दर पुत्र स्व0 दिलीप सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती निकट दुर्गा मंदिर डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 06.10 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद होने नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अवैध स्मैक की बरामदगी व गिरफ्तारी अभियुक्त होने पर कोतवाली डोईवाला पर *मु0अ0सं0-64/2026 धारा 8/21 NDPS ACT बनाम नाकी उर्फ सुन्दर* पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुयी अभियुक्त स्वंय नशे का आदि है तथा डोईवाला क्षेत्र मे टैक्सी चालको/मजदूरो आदि को फुटकर मे स्मैक बेचता है, जिससे अभियुक्त को खुद भी स्मैक पीने को मिल जाती है और स्मैक ऊंचे दामो मे बेचकर अभियुक्त को मुनाफा भी हो जाता है। कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त को पूर्व मे भी जेल भेजा जा चुका है, अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर चोरी के अभियोग भी पंजीकृत है ।
*अभियुक्त का विवरण*
———————————–
नाकी उर्फ सुन्दर पुत्र स्व0 दिलीप सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती निकट दुर्गा मंदिर डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजू उपरोक्त*
——————————————-
01- मु0अ0सं0- 203/2020 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
02- मु0अ0सं0- 304/2023 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम
03- मु0अ0सं0-64/2026 धारा 8/21 NDPS ACT
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण*
———————————–
अवैध स्मैक 06.10 ग्राम (अनुमानित कीमत करीब 1,80,000 /- रूपये)
*पुलिस टीम*
============
01-उ0नि0 मुकेश कुमार
02- कानि0 वीर सिंह
03- कानि0 अशीष राठी
