Dehradun

दीपावली महोत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Spread the love

 पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी के प्रयासों की सराहना की

देहरादून, 31 अक्टूबर2026 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर में पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित जनसमूह को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, सौहार्द आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और परस्पर सहयोग से ही देश एवं प्रदेश विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं और त्योहार समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग एवं एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सोसायटी के अध्यक्ष हरीश जौहर, उपाध्यक्ष कुलभूषण ओबेरॉय, सचिव उपासना शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश कालरा, सी.पी. खन्ना, अनिल ओबेरॉय, मंजू थापर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *