Dehradun

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो पर जारी दून पुलिस का एक्शन

Spread the love

*कोतवाली सहसपुर*

*मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक हुई बरामद*

देहरादून  । मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि* के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष सहसपुर के द्वारा थाना स्तर पर अवैध नशे की तस्करी व बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया है। थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु नशा तस्करों के विरूद्ध मैनुअल पुलिसिंग करते हुए दौराने चैकिंग दिनांक 30-10-26 को सभावाला क्षेत्र में शेखोंवाला के पास तथा धर्मावाला क्षेत्र में तिमली से दो अलग अलग पुरुषों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।अभियुक्तों के विरुद्व कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 280/2026, धारा- 8/21 NDPS Act व मु0अ0सं0- 281/2026, धारा- 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्त गण*

1- फारूख पुत्र रिजवान निवासी बडा रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 57 वर्ष
2- मौ0 शाहरुख पुत्र मौ0 मुमताज निवासी ग्राम रेडापुर छरबा, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*

1- 6.10 ग्राम स्मैक *(फारुख से )*
2- 3.96 ग्राम स्मैक *(शाहरुख से)*

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 प्रवीण कुमार सैनी, चौकी प्रभारी सभावाला
2- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला
3- अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी
4- हे0का0 केहर गिरी
5- कानि0 अजीत सिंह
6- कानि0 कुलदीप सिंह
7- कानि0 रविन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *