देहरादून

डोईवाला पुलिस और व्यापार मंडल के बीच समन्वय गोष्ठी संपन्न

Spread the love

कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस
दिनांक- 17.02.2026
————————————–
👉🏼 यातायात और सुरक्षा पर लिए गए निर्णयो पर बनी सहमति
दिनांक 17 फरवरी 2026 को कोतवाली डोईवाला परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारू करने हेतु निम्नलिखित बिन्दुओ पर वार्ता की गयी-
• अतिक्रमण पर अंकुश: व्यापारी फुटपाथ से सामान हटाकर उसे दुकान के अंदर या अधिकतम 1 फुट तक ही सीमित रखेंगे।
• सुरक्षा उपाय: सभी ज्वेलर्स और मोबाइल विक्रेताओं को उच्च गुणवत्ता के CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।
• रात्रि प्रहरी: बाजार की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु व्यापार मंडल 2-3 रात्रि चौकीदारों की नियुक्ति करेगा।
• यातायात नियम: व्यापारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और दुपहिया पर ‘ट्रिपल राइडिंग’ न करने हेतु बताया गया।
• बाहरी जनपदों से आने वाले बिना लाइसेंस धारक फड़/ठेली संचालकों और रेलवे रोड पर अनधिकृत पार्किंग के विरुद्ध पुलिस 5 दिन के भीतर अभियान चलाएगी।
उक्त निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु 05 दिन का समय निर्धारित किया गया है। अनुपालन न होने की स्थिति में पुलिस प्रशासन द्वारा वैधानिक दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *