उत्तराखंड

दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती के परिवार से मिलकर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक संवेदना जताई

Spread the love

रूद्रप्रयाग/ देहरादून: 16 फरवरी2026 श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीते रविवार देरशाम बीकेटीसी सदस्य एवं केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती के पैतृक गांव लमगोंडी( गुप्तकाशी ) पहुंचकर उनके परिवार से भेंट की तथा शोक संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की, इसी दौरान उन्होंने दिवंगत पोस्ती के पार्थिव शरीर के भी अंतिम दर्शन किये। आज सोमवार को गुप्तकाशी में पवित्र मंदाकिनी नदी स्थित पेतृक घाट में पोस्ती का अंतिम संस्कार किया गया है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।कहा कि वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित तथा बीकेटीसी सदस्य पोस्ती का आकस्मिक निधन केवल केदारघाटी ही नहीं, बल्कि समूचे उत्तराखंड के धर्म क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवनपर्यंत धर्म, परंपरा और तीर्थ व्यवस्था की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *