क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर उस पर जान लेवा हमला करने वाले एक और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ पूर्व में हुए विवाद के चलते दिया था घटना को अंजाम*
*उक्त घटना में पूर्व में पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*
*थाना क्लेमेंटाउन*
*घटना का विवरण :-*
दिनांक 15/08/24 को वादी अंश शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी सहारनपुर हाल पता सी 24 टर्नर रोड थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून ने थाना क्लेमेंटटाउन पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दि0- 15/08/24 वैभव रावत व उसके साथियों द्वारा सुभाष नगर ट्रेंड्स वाली गली में उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें उसके सर में गंभीर चोट आई है।

वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंटटाउन पर मु0अ0सं0 105/2024 धारा 115(2),119(2),424(2),351(2)BNS बनाम वैभव रावत आदि पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 रकम सिंह के सुपुर्द की गयी। विवेचक द्वारा घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज एवं मेडिकल के आधार पर अभियोग में धारा 3(5),109BNS 2023 की बढ़ोतरी की गयी।
*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः* –
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये, जिस पर थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन द्वारा अलग अलग पुलिस टीमें गठित की गयी।
उक्त घटना में पुलिस द्वारा पूर्व में घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, तथा घटना में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे, इस दौरान दिनांक 13/09/24 को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 01 अन्य अभियुक्त अर्पित चौहान को मुखबिर की सूचना पर मेहुवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- अर्पित चौहान पुत्र संजीव चौहान निवासी चौहान गली मेंहूंवाला माफी शिमला बायपास रोड, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0.105/24 धारा.115(2),119(2),424(2),351(2),3(5),109 BNS,2023 थाना क्लेमेंटटाउन, जनपद देहरादून
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 अरविंद पवार
2- का0 पोपीन कुमार
3- का0 राजीव कुमार
4- का0 अजय कुमार
5- का0 कैलाश पवार
