धराली रेस्क्यू ऑपरेशन SDRF द्वारा उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई
उत्तरकाशी । धराली क्षेत्र में हुई आपदा की गंभीरता को देखते हुए SDRF द्वारा त्वरित एवं संगठित रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।
रेस्क्यू कार्यों की लगातार निगरानी हेतु SDRF सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी स्वयं वाहिनी मुख्यालय में स्थित SDRF कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उनके द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को लगातार आवश्यक दिशानिर्देश व मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।
SDRF की टीमें पूरी तत्परता और समर्पण के साथ मौके पर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और स्थिति को शीघ्र सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
