PAURI GARHWALउत्तराखंड

शारदीय कांवड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि पर्व के आरम्भ से ही श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

Spread the love

पुलिस बल की मुस्तैदी एवं सतर्कता के बीच श्रद्धालुओं को कराए जा रहे सुलभ दर्शन 

नीलकंठ महादेव मंदिर पौड़ी । शारदीय कांवड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि पर्व के शुभारंभ के साथ ही श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में कांवड़िए एवं शिवभक्त जलाभिषेक एवं दर्शन हेतु मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर एवं आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

भीड़ प्रबंधन एवं कतारबद्ध दर्शन की समुचित व्यवस्था लागू की गई है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित दर्शन का अवसर मिल सके। साथ ही, विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता तत्परता से प्रदान की जा रही है।

पुलिस कार्मिक निरंतर सक्रिय रहकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे समस्त व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *