PAURI GARHWAL

महाशिवरात्रि एवं शारदीय कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत नीलकंठ क्षेत्र में विशेष लक्ष्मणझूला पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

Spread the love

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यात्रा मार्गों पर दिशासूचक एवं आवश्यक संकेतक बोर्ड किये जा रहे स्थापित

पौड़ी । माशिवरात्रि पर्व एवं शारदीय कांवड़ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर, पैदल कांवड़ मार्गों, प्रमुख स्थलों, पार्किंग क्षेत्रों, अस्थायी बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं पेय पदार्थ विक्रेताओं, अस्थायी दुकानदारों, ढाबा संचालकों तथा सेवा प्रदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। दुकानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों, पेयजल की शुद्धता, गैस सिलेंडर/अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक लाइसेंस/अनुमतियों की गहन जांच की जा रही है।

इसी क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांवड़ यात्रा मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्सी बोर्ड एवं दिशासूचक संकेतक बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को स्पष्ट दिशा-निर्देशन प्राप्त हो सके। इन संकेतकों के माध्यम से मार्ग, दूरी, पार्किंग स्थल, चिकित्सा सहायता केंद्र, विश्राम स्थल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है, जिससे यात्रा सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *