देहरादून

देहरादून अज्ञात हमलावरों ने की युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

देहरादून । राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहे विक्रम शर्मा नामक युवक की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मॉल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *