PAURI GARHWAL

लैंसडाउन से गुम हुए नाबालिक को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Spread the love

ऑपरेशन स्माइलः लैंसडाउन से गुम हुए 13 वर्षीय नाबालिग को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

देहरादून । पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड के निर्देशन में प्रदेशभर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा उनके सुरक्षित पुनर्वास हेतु दिनांक 01.01.2026 से 28.02.2026 तक (02 माह) विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माइल” चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 17.01.2026 को कोतवाली लैंसडाउन में मयूर होटल एवं रेजिडेंसी के संचालक द्वारा सूचना दी गई कि उनके यहां कार्यरत एक कर्मचारी का 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र दिनांक 15.01.2026 को पारिवारिक कारणों से नाराज होकर बिना बताए घर से चला गया है, जिसकी काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही AHTU कोटद्वार (ऑपरेशन स्माइल टीम) द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें बालक को लालबत्ती क्षेत्र से बस में जाते हुए चिन्हित किया गया। इसके आधार पर आरक्षी शूरवीर को हरिद्वार रवाना किया गया तथा AHTU कोटद्वार व हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगातार प्रयासों से बालक को हर की पैड़ी, हरिद्वार क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया। इसके पश्चात बाल कल्याण समिति (CWC) के माध्यम से काउंसलिंग कराते हुए बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*पुलिस टीम*
1- महिला उपनिरीक्षक सुमनलता
2-उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार-हरिद्वार
3-हे0का0 विनीता सेमवाल-हरिद्वार
4-कांस्टेबल शूरवीर
5-महिला कांस्टेबल विद्या मेहत
6-कांस्टेबल सुनील-हरिद्वार
7-कांस्टेबल दीपक-हरिद्वार
8-कांस्टेबल राजीव-हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *