धारी गांव की ऐतिहासिक रामलीला के स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी रहे मुख्य अतिथि
ऋषिकेश/ यमकेश्वर: 3 दिसंबर 2025 श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीते मंगलवार, 2 दिसंबर को अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर स्थित ग्राम धारी ढ़ागू में आयोजित श्री आदर्श रामलीला कमेटी के आमंत्रण पर नवें दिन की रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण रहा क्योंकि धारी गांव की रामलीला इस वर्ष अपने 50वें वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।

इस अवसर पर नवें दिन की लीला में भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय का अत्यंत भावपूर्ण और प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने असत्य पर सत्य की विजय का प्रेरक संदेश जन-जन तक पहुंचाया। द्विवेदी ने रामलीला मंचन की सराहना करते हुए इसे हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर बताया।
कार्यक्रम में द्विवेदी सहित सभी अतिथियों का आदर्श रामलीला कमेटी धारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व क्षेत्रीय जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह रावत, संरक्षक शेखर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य (अमरौली) शश वचन सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री भरत लाल, कनिष्क प्रमुख धर्मेंद्र रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद जुगलान, ग्राम प्रधान विमला देवी, देवेंद्र सिंह रावत, आलम सिंह, बचेंद्र रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहभागी बनने से पूर्व श्री द्विवेदी का तपोवन, गरुड़ चट्टी, जोगियाणा एवं मोहन चट्टी सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सार्थक संवाद किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में द्विवेदी ने हैवल गंगा तट पर स्थित बिल्वेश्वर महादेव सैण मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वचन सिंह बिष्ट, पूर्व महामंत्री विनोद जुगलान, स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष त्रिवेंद्र नेगी, प्रदेश मंत्री भरतलाल, जिला मंत्री गजेन्द्र नागर, मनीष भट्ट, श्री सूरवीर पुंडीर, अमन कुकरेती, अजय सिंह रावत, पूर्व प्रधान देव सिंह, विनोद बिष्ट, नरेंद्र कप्रवाण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
