आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी
देहरादून । आबकारी आयुक्त देहरादून के आदेश के क्रम में दिनांक दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग ऋषिकेश टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व मे हरिपुर कलां , कृष्णा नगर कॉलोनी , छिदरवाला गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया, प्रथम कार्यवाही दिनांक 02 नवंबर को रात्रि में हरिपुर कलां में दबिश के दौरान 01 महिला एवं 01 पुरुष को 02 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया पुनः आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को 02 अभियुक्तों को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से 40 बियर 60 पव्वे एवं 10 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गई । संपूर्ण कार्यवाही में लगभग 05 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई
गिरफ्तार किये अभियुक्तों का विवरण निम्न प्रकार है
01 सागर पुत्र हरीश निवासी हिसार हरियाणा
02 प्रीति पत्नी सुनील निवासी हरिपुर कलां ऋषिकेश
(3) चंद्रप्रकाश कांता प्रसाद निवासी हरिपुर कलां देहरादून
( 4) ओमप्रकाश पुत्र दिलीप सिंह निवासी थानों रायवाला देहरादून दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध धारा 60/63आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया
टीम में निम्न स्टाफ मौजूद रहे
उप आबकारी निरीक्षक- आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल,आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान, सोनम पवार ,रेशमा चौहान सम्मिलित रहे।

