उत्तराखंड

CM पुष्कर ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, समय पर ऑफिस न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर की जाय सख्त कारवाई

Spread the love

CM पुष्कर ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, समय पर ऑफिस न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर की जाय सख्त कारवाई

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टॉइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।मुख्यमंत्री शधामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। सभी अधिकारी जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी कारणवश फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक अवश्य करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये हैं कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टॉइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।

समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कारवाई की जाय। जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *