भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली का हुआ दून में भव्य स्वागत
बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून उत्तराखंड । मसूरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आर्यन देव उनियाल रहे।
इस अवसर पर हजारों उत्साही युवाओं ने भाग लेकर प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
समारोह का वातावरण देशभक्ति और युवा ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अग्रिम भूमिका सभी युवा साथी जो कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उनका भी आभार व्यक्त किया ।
