उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*01 शातिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी स्कूटी हुई बरामद*

कोतवाली नगर

कोतवाली नगर पर वादी श्री घनश्याम के द्वारा अपनी स्कूटी एक्टिवा संख्या UK-07- BD- 8883 के रेलवे स्टेशन के सामने से चोरी होने के संबंध एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 228/25 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक – 26/06/2025 को रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लक्खी बाग चौकी के पास से 01 अभियुक्त शुभम चौहान को चोरी की गयी एक्टिवा स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

*बरामदगी:-*

स्कूटी एक्टिवा संख्या: UK-07-BD-8883 सफेद रंग

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- शुभम चौहान पुत्र अतुल चौहान निवासी ग्राम पदमपुर, थाना कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र- 20 वर्ष।

*पुलिस टीम :-*

1- निरीक्षक प्रदीप पंत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
2- उ0नि0 मनमोहन सिंह, व0उ0नि0 कोतवाली
3- उ0नि0 आशीष कुमार, चौकी प्रभारी लक्खी बाग
4- का0 संदीप
5- का0 महेश
6- का0 राजेश कुंवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *