उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडौन) में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Spread the love

पौड़ी, 08 मार्च, 2025 माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडौन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 703 वादों में 702 वादों का निस्तारण किया गया है, जिसमें रुपये 2,52,71,694/- धनराशि की वसूली की गई।

प्री-लिटिगेशन के 85 वाद निस्तारित किए गए, जिसमें रुपये 1,04,11,529/- की धनराशि की वसूली की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *