उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

जनपद चंपावत: पूर्णागिरि मार्ग पर एसडीआरएफ द्वारा चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं का किया गया सफल रेस्क्यू

Spread the love

चंपावत । आज दिनांक 18 जून 2025 को कोतवाली टनकपुर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पूर्णागिरि मार्ग पर अचानक वर्षा के कारण एक बरसाती नाले में जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग में फँस गए हैं।

सूचना मिलते ही पोस्ट पूर्णागिरि से उप निरीक्षक डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल बांटना गाड़ क्षेत्र की ओर रवाना हुई, वहीं दूसरी टीम पोस्ट टनकपुर से मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बांटना गाड़ में रोड में मालवा आने और रोड टूटने के कारण यात्री गधेरे से होते हुए गंतव्य स्थान को जा रहे थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीन, लकड़ी के टुकड़े व पत्थरों की सहायता से वैकल्पिक मार्ग तैयार कर लगभग चार हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया। मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी टनकपुर महोदय द्वारा एसडीआरएफ टीम की त्वरित कार्यवाही और साहस की सराहना की गई।

SDRF उत्तराखंड पुलिस हर आपदा में सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *