उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

पौड़ी के थाना लक्ष्मणझूला में SDRF द्वारा किया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन

Spread the love

ऋषिकेश। मानसून व कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए आज दिनाँक 18 जून 2025 को SDRF ढालवाला टीम द्वारा लक्ष्मणझूला थाना परिसर में विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में पुलिस, होमगार्ड, PRD व फायर कर्मियों को CPR, रक्तस्राव रोकना, रोप रेस्क्यू, रिवर क्रॉसिंग, स्ट्रेचर निर्माण, क्लाइंबिंग-रैपलिंग व फ्लड रेस्क्यू जैसी जीवन रक्षक तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

साथ ही राहत कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों की कार्यप्रणाली व सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।

यह प्रशिक्षण निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें SDRF टीम ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर तत्परता व समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *