उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

यमुनोत्री धाम में आये एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब होने पर एसडीआरएफ ने पहुँचाया अस्पताल

Spread the love

देहरादून। आज दिनांक 10 जुलाई 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि यमुनोत्री मार्ग पर एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक अनिल आर्य के हमराह मय रेस्क्यू करने के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को स्ट्रेचर द्वारा उचित उपचार हेतु चिकित्सा अस्पताल पहुंचाया गया वहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।

*मृतक व्यक्ति का नाम :–* घनश्याम सेन उम्र 67 वर्ष पुत्र प्रभु लाल सेन।
*निवासी :–* वार्ड नंबर 24 बरखेड़ी रूठीआई, गुना, मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *