उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

शराब के नशे में कार के बोनट पर चढकर हुडदंग मचा रहे अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक

Spread the love

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्वत: सज्ञांन लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।*

*03 युवकों को लिया हिरासत में ।*

*तीनों युवकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल वाहनों को किया सीज।*

थाना मसूरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने, रैश ड्राइविंग/स्टंट ड्राइविंग करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके सम्बन्ध में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमे कुछ युवक शराब के नशे में कार के बोनट पर बैठकर हुडदंग मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं का स्वत: संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित प्रभारी को निर्देश दिये गये। वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर वीडियो मसूरी क्षेत्र का होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली। वीडियो में दिख रहे वाहनों के नम्बरों से उनके मालिकों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए घटना में सम्मिलित तीनों युवकों को मय वाहन थाने पर बुलाया गया। जहां तीनों अभियुक्तों को हिरासत मे लेते हुए घटना में प्रयुक्त 02 वाहनों को सीज किया गया। अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता
1.राहुल कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी खदरगढ़ जिला सांवली उत्तर प्रदेश
2. वासु पुत्र अशोक कुमार निवासी यमुना माजरा उत्तर प्रदेश
3. चंद्र भाटी पुत्र करणपाल सिंह भाटी निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ।

वाहनों का विवरण
1. यू0पी0-19-एम-3203 बुलेरो
2. यू0पी0-14-डीक्यू-5700 इनोवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *