उत्तराखंड

सांसद नरेश बंसल ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Spread the love

सांसद नरेश बंसल ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, बोले सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी सावधानी व उल्लास से मनाएं त्यौहार

देहरादून। राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने सभी देश व प्रदेशवासियों को रंगो के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है और सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की। सासंद ने कहा कि होली सत्य की असत्य व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतिक है।उन्होंने कामना कि की हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।सासंद ने कहा कि रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा की उत्तराखंड समेत चारो राज्यो मे प्रचंड जीत पर यह होली विषेश है। सांसद ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी व देवतुल्य जनता को नमन् किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का असर अब कम हुआ है फिर भी सावधान रहना चाहिए। सासंद बंसल ने सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल मे पुरी सावधानी व उल्लास से यह पर्व मनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *