पौड़ी जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मृत्यु 6 गंभीर घायल
स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड सरकार से निवेदन किया है कि घायलों को उचित स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान की जायें।
श्रीनगर से नव निर्वाचित विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धनसिंह रावत इस दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से मन बहुत आहत हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति, शांति, शांति।
डाॅ धनसिंह रावत ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सुमुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी पौड़ी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर उन्हें निर्देश जारी कर दिए हैं। हमारी सरकार पूरे मनोयोग से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
