उत्तराखंड

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना से बाहर हुए ये 6 अस्पताल, मानकों का नहीं कर रहे थे पालन

Spread the love

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना से बाहर हुए ये 6 अस्पताल, मानकों का नहीं कर रहे थे पालन

देहरादून । आयुष्मान योजना के मानकों का पालन नहीं करने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने छह निजी अस्पतालों को इस योजना से बाहर कर दिया है। इसमें देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले के दो-दो और नैनीताल व टिहरी का एक-एक अस्पताल शामिल है। इन अस्पतालों को योजना के तहत मिलने वाले इलाज के लिए सभी पैकेज लेने को कहा गया था, पर मरीजों को चुनिंदा पैकेज के तहत ही इलाज मिल पा रहा था। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अस्पतालों को सभी पैकेज लेने के संदर्भ में नोटिस भी भेजा था। बावजूद इसके अस्पतालों ने सभी पैकेज नहीं लिए। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत निश्शुल्क और कैशलेस इलाज नहीं हो पाएगा।

राज्य में आयुष्मान योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, कई अस्पताल सुविधाएं होने के बावजूद योजना के तहत चुनिंदा पैकेज ही ले रहे हैं। इससे मरीजों को खासी दिक्कत हो रही है। ऐसे अस्पतालों को बाहर किया गया है। अस्पतालों को योजना के तहत कवर होने वाली सभी बीमारियों का इलाज देने को कहा गया है।

इन अस्पतालों को किया बाहर
कंबाइंड मेडिकल इंस्टीट्यूट व सुंदर मोहन डेंटल केयर एंड रूट कैनाल सेंटर देहरादून, गहतोड़ी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व किशोर हास्पिटल ऊधमसिंह नगर, उषा बहुगुणा अल्फा हेल्थ इंस्टीट्यूट नैनीताल और क्रिश्चियन हास्पिटल चंबा (टिहरी)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *