उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध देहरादून पुलिस ने चलाया अभियान

Spread the love

अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध देहरादून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सड़क किनारे फुटपाथों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले 148 दुकानदारों/फड़/ठेली संचालकों के पुलिस एक्ट में किये चालान

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों, सड़क किनारे फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर आम जन के आवागमन व यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक 29/04/2025 को दून पुलिस द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गो में अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे फुटपाथों व दुकानों के बाहर मुख्य मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 43 दुकानदारों/फड़/ ठेली संचालकों के पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट 4,30,000/-₹ के कोर्ट के चालान तथा 105 दुकानदारों/फड़/ ठेली संचालकों के 81 पुलिस एक्ट के चालान कर 30,000 /- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *