देहरादून

तीर्थ पुरोहितों के हित में बनेगा ‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’, बीकेटीसी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित: हेमंत द्विवेदी

Spread the love

देहरादून, 10 मार्च 2026

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आज मंगलवार देर शाम संपन्न हुई बजट बैठक में वर्ष 2026-27 का बजट पारित हुआ वहीं तीर्थ पुरोहितों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए ‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’ की स्थापना का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक के बाद जानकारी देते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि तीर्थ पुरोहितों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से तीर्थ पुरोहितों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कोष के माध्यम से तीर्थ पुरोहितों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जाएगा, जिससे उन्हें आवश्यक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक के अंत में समिति के दिवंगत सदस्य श्रीनिवास पोस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को याद किया।
बीकेटीसी की इस बैठक में मंदिर समिति से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई और आगामी तीर्थ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि तीर्थ यात्रियों और संबंधित हितधारकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *