देहरादून से बरेली जा रही यूपी रोडवेज की बस में लगी आग
उत्तराखंड –
देहरादून डोईवाला।
देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। उक्त बस में डोईवाला में स्तिथ लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं। जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी
गनीमत यह रही कि बस में इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
