जिला निर्वाचन ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये स्ट्रांगरूम का रूटीन निरीक्षण किया
देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये स्ट्रांगरूम का रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी।

महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाए स्ट्रांगरूम की 24×7 कन्ट्रोलरूम से मॉनिटिरिंग की जा रही है। अधिकारियों द्वारा डयूटी के अनुसार विजिट किया जा रहा है। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा हेतु 03 चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना ग्रामवासियों ने अपनी सड़क संबंधी समस्या एवं निर्माण कार्याें को सेना द्वारा रोके जाने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

मौके पर सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, कानूनगो संजय सैनी, राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, अपर सांख्यिकी अधिकारी अरूण बहुगुणा,बिशन सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
