श्री गुरु रामराय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम(पी एम आई एस) के अन्तर्गत पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया
देहरादून। आज दिनांक 10-03-25 को श्री गुरुराम रॉय पीजी महाविद्यालय के द्वारा कैरियर काउंसलिंग प्रधानमंत्री नेशनल एप्रेंटिस प्रमोशन स्कीम तथा प्रधानमंत्री नेशनल इंटर्नशिप प्रमोशन स्कीम शिविर के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज बलोनी द्वारा छात्र- छात्राओं को इंटर्नशिप/अप्रेंटिस में प्रतिभाग करने के अलावा इससे जुड़े लाभों की जानकारी से अवगत करवाया। कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य प्रदीप सिंह के द्वारा किया गया तथा साथ ही उनके द्वारा छात्र- छात्राओं को कंपनी में इंटर्नशिप करने की उपयोगिता व इससे जुड़े नौकरी के विभिन्न क्षेत्रों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस क्रम में प्रधानमंत्री नेशनल इंटर्नशिप/अप्रेंटिस के नोडल अधिकारी श्री अनिल पुंडीर के द्वारा छात्र छात्राओं को स्कीम के बारे में जानकारी दी गई तथा स्कीम से संबंधित कैरियर की उपयोगिता के बारे में बताया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस स्कीम के अन्तर्गत छात्र छात्राओं को इंटर्नशिप/अप्रेंटिस करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 5000 से 6000 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।इसके उपरांत अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं का पी. एम. आई.एस. पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया साथ ही पंजीकरण की उपयोगिता के महत्व को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज बलोनी द्वारा आमंत्रित अधिकारी व टीम का धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ अरविंद नौटियाल, डॉ अनीता मलियान, डॉ अनीता मनोरी ध्यानी, प्रो. एम. एस.गोसाईं व जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
