उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

Spread the love

*घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त को चोरी के वाहन के साथ किया गिरफ्तार*

*थाना प्रेमनगर*

दिनांक 09/03/2025 को थाना प्रेमनगर पर वादी आशीष कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी केहरी गांव थाना प्रेमनगर देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटरसाइकिल संख्या- य0के-07-डीई-8659 बुलेट उनके घर से चोरी कर ली है, प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 305(ए) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का अवलोकन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10/03/25 को वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त विशाल पुत्र रामलखन निवासी केहरी गांव थाना प्रेमनगर, देहरादून उम्र 28 वर्ष को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

विशाल पुत्र रामलखन निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष।

*बरामदगी :-*

मोटरसाइकिल संख्या- UK-07-DE-8659 बुलेट

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 जगमोहन सिंह, थाना प्रेमनगर
2- का0 संजीत कुमार
3- का0 राजेश चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *