उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल 7 तारीख को देहरादून के मेयर पद की लेंगे शपथ

Spread the love

कल देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद लेंगे शपथ, नगर निगम में चल रही तैयारियां

मेयर समेत भाजपा के 65 पार्षद, कांग्रेस के 22 जबकि निर्दलीय 13 पार्षद हैं।

शपथ के साथ शुरू होगा कार्यकाल।

7 फरवरी को शपथ ग्रहण के साथ बोर्ड की पहली बैठक होगी इसी दिन से ही उनके 5 साल का कार्यकाल शुरू हो जाएगा।

देहरादून में गठित होगा 20 वां बोर्ड, जिसके 20 वें मेयर सौरभ थपलियाल होंगे।

सबसे मजबूत बोर्ड

राज्य के सबसे बड़े व पहले नगर निगम देहरादून में इस बार के चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

यहां तक की मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है।

मेयर सभी पार्षदों को दिलाएंगे शपथ।

नगर निगम की साफ सफाई के साथ पेड़ों की लापिंग-चापिंग कर व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

देहरादून। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी काफी हद तक पूरी कर ली है आपको बता दें मेयर सौरभ थपलियाल का कहना है कि कल वह देहरादून के मेयर पद की शपथ लेंगे जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे साथ ही पार्षद गण मेरे साथ शपथ लेंगे और नवनिर्वाचित मेयर थपलियाल का कहना है कि मेरी प्राथमिकता यह है की देहरादून की जन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर की जाएगी चाहे वह सफाई से संबंधित हो सड़कों से संबंधित हो या फिर कई ऐसे मुद्दे जिनसे जनता को परेशानियां हो रही हैं उन पर जल्द काम करूंगा ओर दूर करूँगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *