उत्तराखंड

दून शहर में पानी की लाइनें जगह-जगह टूटी पड़ी,दूषित पानी की समस्या की शिकायत

Spread the love

देहरादून।

शहर की विभिन्न कालोनियों में पिछले कई दिनों से पेयजल का संकट बना हुआ है। कहीं आपूर्ति पूरी तरह ठप है तो कई जगह लो-प्रेशर और दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। कारण यह कि पानी की लाइनें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। देहरादून शहर के पटेल रोड, फालतू लाइन, सुभाष रोड, रेसकोर्स, आराघर, घोसी गली, कचहरी रोड, चंदर नगर, ईसी रोड, आदि इलाकों में पेयजल व्यवस्था पटरी से बार-बार उतर रही है। कुछ इलाकों में बीते दो दिन से सप्लाई पूरी तरह ठप है, जबकि कहीं-कहीं केवल एक टाइम ही आपूर्ति की जा रही है।वह भी महज आधा घंटा। शहर के कई क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां घरों में सीवर या नाली का पानी भी पहुंच रहा है। शिकायत पर जल संस्थान की ओर से मरम्मत का दावा किया जा रहा है, लेकिन लाइन दुरुस्त होने के चंद दिन के भीतर ही दोबारा क्षतिग्रस्त हो जा रही है। इधर विभागीय ओर से कार्रवाई न होने के बाद जनता परेशान होने अपने स्तर पर टैंकर से पानी की व्यवस्था करने को भी मजबूर है।दून में सर्दियों में भी पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। कहीं निर्माण कार्य के दौरान लाइन को नुकसान पहुंचता है तो कहीं पुरानी लाइन खुद ही दम तोड़ देती है। जल संस्थान की ओर से लाइनों की मरम्मत के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति यह है कि हर रोज किसी न किसी इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *