वॉलीबाल टीम को एसएसपी देहरादून ने किया सम्मानित
देहरादून। 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता जीतकर लगातार 11 वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली दून पुलिस की वॉलीवाल टीम को एसएसपी दून ने किया सम्मानित।*
*टीम के सभी सदस्यों को ट्रैक सूट वितरित कर बढाया टीम का मनोबल।*
दिनांक: 12-12-24 से 14-12-24 तक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता स्वर्णिम प्रदर्शन कर लगातार 11वी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली दून पुलिस की वॉलीबाल टीम को आज दिनांक: 03-01-2025 को पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी दून द्वारा सम्मानित किया गया।
टीम के सभी सदस्यों को ट्रैक सूट देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूरी टीम का मनोबल बढ़ाया तथा टीम के सभी सदस्यों को लगातार इसी प्रकार कडी मेहनत करते हुए भविष्य में भी अपने स्वर्णिम प्रदर्शन को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
01: टीम मैनेजर: अ0उ0नि0 विजय चौधरी
02: कां0 1581 ना0पु0 निशान्त वर्मा (टीम कोच)
03: टीम कैप्टन : हे0कां0 294 ना0पु0 पकंज कुमार
04: हे0कां0 94 स0पु0 हिमांशु
05: कां0 314 स0पु0 प्रशांत कुमार
06: कां0 121 स0पु0 विकास कुमार
07: कां0 126 स0पु0 अमित कुमार
08: कां0 455 ना0पु0 यशपाल पवांर
09: कां0 1455 ना0पु0 मनीष तोमर
10: कां0 690 ना0पु0 विक्रांत सालार
11: कां0 449 ना0पु0 मोहित राठी
12: कां0 281 ना0पु0 भारतवीर
