वन रेंज अधिकारी दिनेश नौडियाल ने खनन माफियाओं के विरुद्ध की ताबड़तोड़ कार्रवाई…
उत्तराखंड –
सीतापुर जमालपुर रोड पर अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्र अधिकारी दिनेश नौटियाल ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक डंपर को सीज कर दिया जिसके बाद खनन माफिया में भगदड़ मच गई वही अवैध खनन की सूचना पर वन रेंजर दिनेश नौटियाल द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान कुंडी में चल रहे नगर निगम विभाग के खनन पट्टे का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ खामियां पाई गई जिन्हें दिनेश नौटियाल द्वारा जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए गए और दिनेश नौडियाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी अवैध खनन करता पाया गया उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी..
