800 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तों को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना सहसपुर
दिनांक 29.10.2024 को थाना सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के अंतर्गत दर्रारेट चौक पोस्ट से पहले टिमली के पास से 02 अभियुक्तों (1)-वीरेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना (2)- संदीप पुत्र दीपू को मो0सा0 पल्सर नं0-यू0के0-07- ए0बी0-4480 से 800 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के विरूद्व थाना सहसपुर में अन्तर्गत धारा- 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्तगण :-*
1- वीरेन्द्र सिंह पुत्र मुन्ना नि0 जबराड़ खत कैलोव त0 चकराता, थाना चकराता, देहरादून, उम्र 25 वर्ष ।
2- संदीप पुत्र दीपू नि0 लेवराखत दुनोव, तहसील चकराता, थाना चकराता, देहरादून, उम्र 23 वर्ष ।
*बरामदगी विवरण :-*
1- 800 ग्राम चरस *( अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 60 हज़ार ₹ )*
*(अभि0 विरेंद्र सिंह से बरामद 384 ग्राम व अभि0 से बरामद 416 ग्राम अवैध चरस )*
2- मो0सा0 पल्सर नं0-यू0के0-07-ए0बी0-4480
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 सत्येंद्र भाटी, प्रभारी चौकी धर्मावाला
2-का0 मनदीप गिरी
3-का0 अजीत सिंह
