उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

बिछड़ो को मिलवाकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां

Spread the love

परिवारजन बोले थैंक्यू दून पुलिस 

आज दिनांक 21.10.2024 को उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली से घर से बिना परिजनों को बताएं एक महिला निवासी
मंदिर मार्ग गोपेश्वर जनपद चमोली गढ़वाल के अपनी छोटी बच्ची के साथ घर से भाग कर देहरादून जाने की सूचना थाना रानी पोखरी को प्राप्त हुई। जिस पर थाना रानी पोखरी पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा गुमशुदा को दौरानी चेकिंग सुरक्षित बरामद करते हुए महिला के भाई निवासी ग्राम सोनला थाना चमोली जनपद चमोली से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाकर गुमशुदा महिला व उनकी पुत्री को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा महिला व उनकी पुत्री को सकुशल वापस पाकर महिला के परिवारजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *