उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद हरिद्वार- सप्तऋषि घाट पर स्नान करते समय बहा युवक, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

Spread the love

हरिद्वार । आज दिनाँक 25 सितंबर 2024 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आज सुबह सप्तऋषि घाट पर लखीमपुरी खीरी का एक युवक नहाने के दौरान बह गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया गया कि यह युवक भारत माता मंदिर हरिद्वार में कार्य करता था और आज सुबह नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

बहे युवक का विवरण:- राहुल शुक्ला पुत्र श्री रामभजन शुक्ला, उम्र -26 वर्ष, निवासी- तनसुखपुर, लखीमपुरी खीरी, उत्तरप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *