अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

SDRF जॉलीग्रांट की लिपिक शाखा में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक दाताराम जोशी का हुआ आकस्मिक निधन

Spread the love

*दु:खद समाचार*
*विनम्र श्रद्धांजलि*

देहरादून/जौली ग्रांट। अत्यंत दुख के साथ अवगत किया जा रहा है कि SDRF, जॉलीग्रांट की लिपिक शाखा में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक श्री दाताराम जोशी का दिनाँक 01 जून 2024 को बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया है।

मूल रूप से ग्राम-गनगर, पट्टी-केसर, पो0- पिलखी, टिहरी गढ़वाल के निवासी जोशी जी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के उपरांत वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे व विगत 2019 से SDRF की लिपिक शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान समय मे इनका आवासीय परिसर नेपालीफार्म, श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून में स्थित है परंतु स्वास्थ्य कारणों से वाहिनी परिसर में ही निवासरत थे। इनके द्वारा SDRF वाहिनी निर्माण से संबंधित कार्यो में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया था। ये अपनी ड्यूटी के प्रति संवेदनशील व समर्पित थे। एस्कोर्ट हॉस्पिटल, दिल्ली में लंबे समय से लीवर की बीमारी का इलाज करा रहे थे जिस दौरान आज इनका असामयिक निधन हो गया। इनका जाना उत्तराखंड पुलिस के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

आज दिनाँक 01 जून 2024 को खड़खड़ी घाट, हरिद्वार में सेरीमोनियल गार्द द्वारा घाट में दिवंगत जवान को शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF, श्री बिजेंद्र दत्त डोभाल, उपसेनानायक SDRF एवं सम्पूर्ण उत्तराखण्ड पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते है कि वो इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

सादर नमन एवं श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *